फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   D.El.Ed exam: 123 students in science and 124 in social science skipped the exam.

डीएलएड परीक्षा : विज्ञान में 123 और सामाजिक विज्ञान में 124 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 29 Oct 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed exam: 123 students in science and 124 in social science skipped the exam.
-परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिले में चल रही डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) परीक्षा के दूसरे दिन पहले सेमेस्टर की परीक्षा तीन पालियों में हुई। परीक्षा में शामली और मुजफ्फरनगर जनपद के छात्र शामिल हुए। परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए दोनों केंद्रों पर विज्ञान विषय के 123 और सामाजिक विज्ञान में 124 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी।
मंगलवार को पहली पाली सुबह 10 बजे से 11 बजे तक चली। पहली पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत 1616 छात्रों में से 1493 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली 11.30 बजे से 12.30 बजे तक चली। इसमें गणित विषय की परीक्षा में 1493 छात्र उपस्थित रहे। तीसरी पाली में दो बजे से चार बजे तक चली। इसमें सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 1616 छात्रों में से 1492 शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी राजीव ने बताया कि परीक्षाएं 3 नवंबर तक चलेंगी। परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण किया। एसडी इंटर कॉलेज पर डीएम द्वारा नामित मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, पर्यवेक्षक रामकुमार शर्मा और जितेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। डीएवी इंटर कॉलेज में नामित मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार, राजीव गुप्ता और पर्यवेक्षक शिवप्रसाद ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed