फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   dekho sakhee phoolan kunj banaee, taapar saghan vrksh ...

देखो सखी फूलन कुंज बनाई, तापर सघन वृक्ष...

Mon, 28 Jun 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
dekho sakhee phoolan kunj banaee, taapar saghan vrksh ...
देवबंद (सहारनपुर)। श्री राधा वल्लभ मंदिर में रविवार की रात्रि में ठाकुर श्री राधा नवरंगी लाल महाराज का फूल बंगला उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ठाकुर जी के मनमोहक भजनों पर रसिकजन झूम उठे।
विज्ञापन

मेरठ के फूल के कारीगरों ने गुलाब, चमेली, चंपा, गेंदा आदि फूलों से फूल बंगला बनाया। गोस्वामी जनों ने ठाकुर जी को बंगले में नई पोशाक धारण कराके विराजमान कराया। भोग लगाकर आरती की गई। इसके बाद समाज ने फूल रचना की पदावली का गायन किया। देखो सखी फूलन कुंज बनाई, तापर सघन वृक्ष फूलन के चहूं ओर रहे छाई, डार-डार पर पंछी बोलत दंपति केलि सुहाई, फूल कुंज बैठे राजै राधा हरि माई, फूलन की रचना बहु सखिनु बनाई, फूलन की पाग सिर सोहत बिहारी, फूलन को कंचुक काछनी छबि भारी और बैठे दोउ लाल बाल फूले फूल रचना पे, बलि बलि गई आजु की छवि माई आदि पदों का गायन कर ठाकुर जी को रिझाया।
विज्ञापन

मंदिर के सेवाधिकारी नीरज गोस्वामी ने बताया कि फूल बंगले में ठाकुर जी को बिठाने का भाव यह हैं कि इस मास में अत्यधिक गर्मी होती हैं, इसीलिए ठाकुर जी को शीतलता देने और सुख प्रदान करने के लिए रसिकों द्वारा फूल रचना की जाती हैं। फूल बंगला की सेवा और पदों का गायन पवन कसेरा, विनोद सिंघल, सुनील, सुशील गोयल, अमित कंसल, अजय अग्रवाल, अरुण गोयल, मोनू बंसल कार्तिक ने किया। इस मौके पर निकुंज गोस्वामी, गोविंद गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी आदि भक्तजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed