फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deficit of cash in banks

बैंकों में कैश का टोटा, एटीएम से राहत       

Fri, 25 Nov 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 25 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Deficit of cash in banks
दो हजार रुपये का नोट
नोटबंदी के 16 दिन बाद भी बैंकों में कैश का टोटा बना हुआ है। लंबी कतारों में घंटों लगे रहने के बाद भी लोगों को निराशा हाथ लग रही है। राहत ये है कि एसबीआई ने अपने कुछ एटीएम नियमित कर दिए हैं, जिनसे प्रति व्यक्ति दो हजार रुपये निकल रहे हैं। शहर में कई स्थानों पर कतारों में लगने को लेकर हंगामा भी हुआ। एसबीआई की सुविधा की जिस तरह लोग तारीफ कर रहे हैं वहीं पीएनबी की व्यवस्था सवालों के घेरे में खड़ी है।       
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद जनता के सामने नोट बदलने और बैंकों से पैसा लेने की समस्या हल होने का नाम नहीं ले रही है। बैंकों में कैश खत्म होने की समस्या से आम आदमी परेशान है। लंबी लाईन में लगकर अपने खाते से पैसा निकालने के लिए बैंक में चार-पांच घंटे गंवा देने वाले व्यक्ति को जब यह सुनने को मिलता है कि कैश खत्म हो गया है तो वह टूट जाता है। व्यवस्था पर कैसे गुस्सा फूटता है बैंकों के बाहर परेशान लोगों को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसबीआई के बैंकों में लोगों की लंबी कतारें लगी। एसबीआई यह प्रयास भी कर रहा है कि लोगों की समस्या का हल हो। अन्य बैंकों खासकर लीड बैंक पीएनबी से वह सहयोग नहीं मिल पा रहा है, जिसकी लोगों को उम्मीद थी। शहर के अन्य बैंकों में अधिकतम में बाहर नोटिस चस्पा मिला, जिस पर लिखा था बैंक में कैश नहीं है। शहर के लोगों के लिए राहत की बात यह है कि एसबीआई अपने कुछ एटीएम नियमित रुप से चालू कर दिए हैं। इससे आम आदमी एटीएम से दो हजार का नोट निकाल कर अपनी रोज मर्रा की आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहा है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम से मिल रही राहत      
मुजफ्फरनगर। शहर में एसबीआई ने अपने अधिकतम एटीएम चालू कर दिए हैं। इन एटीएम पर लोगों की कतारें लगी है,ं लेकिन लगातार पैसा निकलने से भीड़ घट रही है। एटीएम से केवल 2000 का नोट ही निकल पा रहा है। जो केवल कुछ राहत दे रहा है।       


डीएम ने ली बैंक अधिकारियों की बैठक      
मुजफ्फरनगर। डीएम डीके सिंह ने शाम के समय बैंक अधिकारियों की बैठक ली। एसबीआई के एजीएम विपिन सक्सेना ने बताया कि व्यवस्था धीरे-धीरे नियंत्रित हो रही है। एसबीआई ने अपने 61 में से 59 एटीएम चालू कर दिए हैं। इससे आम आदमी को सीधे पैसा मिलेगा। डीएम ने बैंक अधिकारियों से कहा कि वह उन लोगों को प्राथमिकता के आधार पर पैसा जारी करें जिनके यहां पांच दिसंबर तक शादी हैं। गंभीर बीमार लोगों के परिजनों को भी पैसा देने में नरमी बरती जाए। कोआपरेटिव और ग्रामीण बैंक को पैसा उपलब्ध कराने पर भी एसबीआई के अधिकारी राजी हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed