फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deepawali will be celebrated only by lighting a lamp instead of firecrackers

दीपावली पर पटाखों को नहीं जलाने का संकल्प दिलाया

Mon, 09 Nov 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Deepawali will be celebrated only by lighting a lamp instead of firecrackers
खतौली के गांव ताजपुर में पटाखों को न जलाने को लेकर बैठक करते हुए प्रधान के पति। - फोटो : KHATAULI
पटाखों के बजाय दीप जलाकर ही मनाएंगे दीपावली
विज्ञापन

खतौली। अमर उजाला के एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध अभियान में गांव ताजपुर के प्रधान के पति ने आगे बढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने गांव में दीपावली पर पटाखों के बजाय दीप जलाकर ही दीपावली मनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया।

गांव ताजपुर के प्रधान के पति निवेश राणा ने बताया कि अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे अभियान को सभी लोग मिलकर सफल बनाएंगे। इस मसले पर हुई बैठक में ग्रामीणों से प्रदूषण से मुक्ति के लिए विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि इस बार दीपावली पर पटाखे नहीं छुड़ाने का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। वक्ताओं का कहना था कि लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है, यदि अभी से प्रदूषण की रोकथाम के लिए उचित कदम न उठाए गए, तो आगे चलकर समस्या काफी विकराल हो जाएगी। उन्होंने दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए गांव में मुनादी कराकर यह संदेश दिलाया कि दीपावली पर पटाखे के बजाय दीप जलाएं। पर्यावरण बचाना है तो जागरूक होना होगा। बैठक में संतरपाल, सोदान सिंह, भोेलेराम, संतरपाल पाल, नंदा, संजय, अरुण गुर्जर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed