फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Declared the work done in the interest of the farm

सुशासन दिवस के रूप में मनाया भारत रत्न का जन्मदिन

Sat, 26 Dec 2020 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Declared the work done in the interest of the farm
खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर पुष्? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसान हित में किए गए कार्यों का गुणगान किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। विधायक सहित सभी वक्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों का गुणगान किया। प्रदेश में क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। एलईडी पर प्रसारित किसान संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का संदेश सुना गया।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सभी सरकारी व अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक, पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र त्यागी, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन विनोद सैनी, जिला पंचायत सदस्य अवनीश चौधरी व ठा. रामनाथ सिंह तथा भाजपा नेता राजेश संगल ने किया। एलईडी पर प्रसारित किसान संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र का संदेश सभी ने सुना। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में विधायक उमेश मलिक ने देश व प्रदेश की भाजपा सरकारों के किसान हित में किए गए कार्यों का गुणगान किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये की नई किस्त का हस्तांतरण हुआ।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार किसान व देश हित में कार्य कर रही है। विरोधी दल के नेता कृषि कानूनों को लेकर देश के किसानों को गुमराह कर रहे हैं। सभी वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। किसान सेवा सहकारी समिति बुढ़ाना में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद किसानों को एलईडी पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश सुनवाया गया। इस मौके पर समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सहरावत, मैनेजर नरेंद्र कुमार, सचिव रविता मलिक व सतेन्द्र डबास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed