फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Declaration of boycott of two courts and one office

दो न्यायालय व एक कार्यालय के बहिष्कार की घोषणा

Mon, 28 Mar 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Declaration of boycott of two courts and one office
बुढ़ाना में हाउस की बैठक में मौजूद बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार व दुर्व्यवहार को लेकर आयोजित हाउस की मीटिंग में सर्वसम्मति से दो अधिकारियों के न्यायालय व एक अधिकारी के कार्यालय के बहिष्कार की घोषणा की गई। समस्या का समाधान न होने पर सोमवार से संबंधित न्यायालय व कार्यालय में तालाबंदी करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन बुढ़ाना की हाउस की बैठक का सोमवार को आयोजन हुआ। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी तथा सभी अधिवक्ता हाउस की बैठक में शामिल हुए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय बालियान व महासचिव विश्वास त्यागी की अध्यक्षता में अयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय, तहसीलदार तथा तहसीलदार न्यायिक न्यायालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है। अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार होता है। आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क लिए बिना कोई कार्य नही होते। अधिवक्ताओं ने कहा कि सब रजिस्ट्रार के खिलाफ कई बार शिकायत की जा चुकी है। सब रजिस्ट्रार पर इस बात कोई प्रभाव नही पड़ा। अधिकारियों ने भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही की।
विज्ञापन

हाउस की मीटिंग में सभी के विचार जानने के बाद निर्णय लिया गया कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय तथा तहसीलदार व तहसीलदार न्यायिक के न्यायालय का बहिष्कार किया जाएगा। मंगलवार को कोई भी अधिवक्ता संबंधित कार्यालय व न्यायालय में कार्य हेतु नही जाएगें। शनिवार तक समस्या का समाधान न हुआ तो सोमवार को कार्यालय व दोनों न्यायालय में तालाबंदी की जाएगी। उच्चाधिकारियों से मिलने के लिए एक कमेटी का गठन हुआ। कमेटी के सभी सदस्य उच्चाधिकारियों से मिलकर समस्याओं से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी में ये अधिवक्ता रहेंगे शामिल
हाउस की बैठक में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने समस्या के समाधान के लिए 11 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया। कमेटी में बार एसोसिएशन बुढ़ाना के अध्यक्ष विनय बालियान व महासचिव विश्वास त्यागी के अलावा अशोक राठी, सुरेश पाल वर्मा, अवधबिहारी लाल गर्ग, श्यामवीर वर्मा, हरबीर सिंह, शोसिंह राणा, ओमपाल सिंह, प्रशांत शर्मा व बाबू सिंह राठी आदि शामिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed