फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Declaration of agitation against swarkar

स्वकर के खिलाफ आंदोलन की घोषणा

Wed, 29 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Declaration of agitation against swarkar
स्वकर के खिलाफ आंदोलन की घोषणा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर में लागू की गई स्वकर प्रणाली के खिलाफ व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में स्वकर प्रणाली के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करने की घोषणा की गई।

मंडल पदाधिकारियों की सदर बाजार में हुई बैठक में रेवती नंदन ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष एवं कुछ सभासदों के प्रति व्यापारियों में रोष है। नगर पालिका ने जनभावनाओं के विपरीत स्वकर प्रणाली के तहत मनमाना टैक्स लगा दिया है। व्यापारी नेताओं ने नगर पालिका के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन करने की घोषणा की। तय किया कि 30 जनवरी को नगर में प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में राजेंद्र काटी, राकेश गर्ग, श्याम सिंह सैनी, बिजेंद्र गोयल, अजय सिंघल, सुनील तायल, पवन छाबड़ा, ओमप्रकाश बजाज, सुधीर गोयल, अभय गुप्ता, प्रवीण खेड़ा, नीरज बंसल आदि मौजूद रहे। उधर, उत्तर प्रदेश रेडीमेड वस्त्र व्यापार एसोसिएशन ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ओमप्रकाश बजाज, पवन छाबड़ा, अशोक छाबड़ा, अनिल नामदेव, दिनेश, राजकुमार, यश कुमार, तरुण सिंघल आदि नगर पालिका पहुंचे। उन्होंने स्वकर प्रणाली के तहत बढ़ाए गए कर को गलत बताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नागरिकों से आपत्ति मांगे बिना ही प्रक्रिया को पूरा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रतिदिन साढ़े नौ बजे प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed