फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Decision to run Jalalabad bus from Muzaffarnagar

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - मुजफ्फरनगर से जलालाबाद बस चलाने का निर्णय

Sat, 21 Oct 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 21 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Decision to run Jalalabad bus from Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से अब जनपद शामली के कस्बा जलालाबाद के लिए रोडवेज बस चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने दिल्ली में बीएस-4 बसों की एंट्री पर प्रतिबंध लगने के बाद से नई व्यवस्था बनानी शुरू की है। इन बसों को अन्य मार्गों पर चलाने का निर्णय लिया गया है। बताया गया कि काफी समय पहले मुजफ्फरनगर से चलकर एक रोडवेज बस जनपद शामली के कस्बा जलालाबाद जाया करती थीं जिसका काफी समय पहले संचालन बंद कर दिया गया था, लेकिन इस बस के पुन: संचालन का निर्णय लिया गया है। इस बस के संचालन से मुजफ्फरनगर के साथ ही जनपद शामली के कई गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्य रूप से पीनना, कादीखेड़ा, बघरा, तितावी, धौलरा, लालू खेड़ी, बुटराड़ा, हिंड, थानाभवन व जलालाबाद के लोगों को लाभ मिलेगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि दिल्ली न जाने वाली बसों को ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। जल्द ही बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed