फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Debt-ridden farmer commits suicide

कर्ज में डूबे किसान ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली

Thu, 10 Oct 2019 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Debt-ridden farmer commits suicide
14-शुकतीर्थ में आत्महत्या करने वाला किसान तारा सैनी का फाइल फोटो। - फोटो : KHATAULI
कर्ज में डूबे किसान ने आत्महत्या की
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ में कर्ज में डूबे किसान ने खेत पर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

शुकतीर्थ निवासी 48 वर्षीय तारा सैनी पुत्र चंद्रपाल सैनी बुधवार को गंगा खादर में जानवरों से फसल की रखवाली को लेकर अपने खेतों में पहरा देने को गया था। बृहस्पतिवार की सुबह होने पर खेतों में पत्नी सुमन नाश्ता लेकर खेत पर पहुंची, तो पति खेत में नहीं मिला। पत्नी अपनी पति को तलाश करते हुए खेत में स्थित अमरूद के पेड़ से पति तारा सैनी का शव लटका हुआ मिला। पति का शव पेड़ से लटका देखकर पत्नी की चीख निकल पड़ी। महिला की चीख की आवाज सुनकर आसपास मौजूद किसान दौड़ पड़े। तारा सैनी का पेड़ से लटका मिलने पर गांव से परिवार के अन्य लोग भी खेतों में पहुंचे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी सुनील ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता चंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि तारा सैनी ने पंजाब एंड सिंध बैंक से तीन लाख और सोसाइटी आदि से कर्ज लिया था। कर्ज अदा न होने पर तारा सैनी मानसिक तनाव में चल रहा था। इसी के चलते तारा ने यह आत्मघाती कदम उठाया और आत्महत्या कर ली। मृतक के पुत्र अरुण की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का शुकतीर्थ के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस हादसे को लेकर ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed