फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death on duty deteriorated, death

ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत

Sat, 07 Dec 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Death on duty deteriorated, death
ड्यूटी पर बिगड़ी दरोगा की तबीयत, मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के धर्मस्थलों की चेकिंग कर रहे उपनिरीक्षक मौजपाल सिंह की अचानक हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल ले जाने के बाद उन्हें मेरठ रेफर किया गया। मेरठ के अस्पताल में उपनिरीक्षक को मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत से पुलिस कर्मियों में शोक व्याप्त हो गया।

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव भटौना निवासी मौजपाल सिंह (58) पुत्र लहरी सिंह यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक थे और उनकी वर्तमान तैनाती मुजफ्फरनगर स्थित नई मंडी कोतवाली में थी। शुक्रवार तड़के एसआई मौजपाल सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ नई मंडी क्षेत्र में धर्मस्थलों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी। साथी पुलिसकर्मी तत्काल उनको जिला अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार देकर मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ के एक हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गई। सीओ नई मंडी हरीश सिंह भदौरिया ने बताया कि उपनिरीक्षक मौजपाल सिंह की तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी। धर्मस्थलों की चेकिंग के दौरान शुक्रवार तड़के हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। सीओ ने बताया कि उपनिरीक्षक मौजपाल सिंह जनवरी 2022 में सेवानिवृत्त होने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed