फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death of Rajendra wrestler who saw Divya in the akhada

Muzaffarnagar News: दिव्या को अखाड़े में उतारने वाले राजेंद्र पहलवान का निधन

Wed, 25 Jan 2023 04:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 04:33 PM IST
विज्ञापन
Death of Rajendra wrestler who saw Divya in the akhada
राजेंद्र पहलवान, फाइल फोटो - फोटो : Amar ujala
- जिले में कुश्ती को बढ़ावा देने वालों में शामिल रहे राजेंद्र सिंह
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। हमेशा कुश्ती और पहलवानों को बढ़ावा देने वाले पुरबालियान गांव के राजेंद्र सिंह (82) का बीमारी के चलते निधन हो गया। अपनी पोती अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान को उन्होंने हमेशा खेलों के लिए प्रोत्साहित किया।

पुरबालियान निवासी राजेंद्र सिंह अपने जमाने में दंगलों के ख्यातिलब्ध पहलवान रहे। उन्होंने मंसूरपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्होंने पहले अपने बेटे सूरज पहलवान और फिर पोती दिव्या काकरान को प्रोत्साहित किया। सूरज पहलवान ने बताया कि उनके पिता पुरबालियान गांव में ही रह रहे थे। वह लंबे समय से बीमार थे। बुधवार सुबह उन्होंने गांव में ही अंतिम सांस ली। निधन का समाचार मिलते ही आसपास के लोग घर पर पहुंचे और दुख जताया। कुश्ती जगह के लोगों ने भी उनके निधन पर दुख जताया। गांव में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। दिव्या भी अपने बाबा को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली से गांव में पहुंची थी।
विज्ञापन



आज दिव्या को किया जाएगा सम्मानित

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ में कांस्य पदक और गुजरात के नेशनल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता दिव्या काकरान को गणतंत्र दिवस पर लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। सरकार की ओर से उन्हें नगद धनराशि भी भेंट की जाएगी। दिव्या बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed