फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death of married woman, allegation of dowry death, case registered

Muzaffarnagar News: विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

Sun, 10 Dec 2023 06:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
Death of married woman, allegation of dowry death, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोरना/ककरौली। ककरौली क्षेत्र के गांव तेवड़ा में महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न करने पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पति सहित कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी इस्तकार ने थाना ककरौली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी शहजादी (25) की शादी तीन वर्ष पूर्व ककरौली क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी गुलफरोज पुत्र अहसान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही शहजादी के पति गुलफरोज व अन्य ससुराल वाले अहसान, मुनीजा, रिज़वान अतिरिक्त दहेज की मांग कर शहजादी के साथ मारपीट करते थे। जान से मारने की धमकी देते रहते थे। शहजादी की कोई संतान नहीं है। शनिवार शाम उन्हें सूचना मिली कि शहजादी की मृत्यु हो गई है। आरोप है कि जब उन्होंने गांव तेवड़ा जाकर देखा तो शहजादी के ससुराल वालों ने फांसी उसकी हत्या कर दी थी। शव घर में ही था। हत्यारोपी गुलफरोज आदि मौके से फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची ककरौली पुलिस ने घटना की जानकारी की। वहीं शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को मृतका के पिता इस्तकार की तहरीर पर थाना ककरौली पुलिस ने गुलफरोज, अहसान, मुनीजा, रिज़वान के खिलाफ फांसी लगा कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील कसाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed