फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death of a corona positive patient, seven new cases found

सात नए केस मिले, एक कोरोना पॉजिटिव की मौत

Fri, 19 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Death of a corona positive patient, seven new cases found
हॉटस्पाटॅ बच्चन सिंह कालोनी में एक घर को क्वारंटीन करते अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को जिले में सात नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, इनमें एक वृद्ध की मौत हो गई है। उसकी मौत के बाद जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई। नए मामलो में मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरनगर के तीन रेजिडेंट डॉक्टर भी संक्रमित मिले है, जो पहले पॉजिटिव मिले डॉक्टरों के कांटेक्ट में आए थे। शुक्रवार को तीन मरीज ठीक हुए है। जिले में अब कुल कोरोना के केस 227 हो गए है, जिनमें सक्रिय मामले 108 हैं। इनमें से 118 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 141 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं, इनमें से सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो मामले रामपुरी में आए हैं। रामपुरी में पहले भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया था, ये दोनों मामले उसी के संपर्क के हैं।
विज्ञापन

जानसठ क्षेत्र के गांव खुजेड़ा निवासी एक व्यक्ति को भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह गाजियाबाद से आया था। इसके अलावा शहर के साउथ सिविल लाइंस निवासी एक वृद्ध की मृत्यु के बाद उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। वृद्ध शहर के एक हार्ट केयर सेंटर में भर्ती हुआ था। वहां पर पहले ही स्टॉफ के चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। वृद्ध की अपने घर पर ही बृहस्पतिवार को मौत हो गई। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद परिजनों तथा अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डा. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि इन चार केस के अलावा मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर के तीन रेजिडेंट डॉक्टर भी कारोना संक्रमित मिले हैं, वो मेडिकल में ही भर्ती है तथा पॉजिटिव आए रेजिडेंट डॉक्टर के सम्पर्क में आए थे। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को तीन मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई हे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed