फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   death.

शबनम की मौत बनी पहेली, हत्या या हादसा उलझी पुलिस

Fri, 06 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
death.
शबनम की मौत को हत्या बताकर किया हंगामा
विज्ञापन

देवबंद। मोहल्ला पठानपुरा की शबनम की मौत पहेली बनकर रह गई है। जिसको सुलझाना पुुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है। परिजन सड़क दुर्घटना में उसकी मौत का होना कबूल नहीं कर रहे, जबकि पुुलिस इसे हत्या मानने को तैयार नहीं है। शुक्रवार को फिर से शबनम की परिजन महिलाओं ने आरोपी पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग को लेकर कोतवाली में जमकर हंगामा किया।

मोहल्ला पठानपुरा रेती चौक निवासी खुर्रम गत 19 फरवरी को पत्नी शबनम के साथ उत्तराखंड के गोकलपुर से कार द्वारा वापस घर लौट रहा था। इस दौरान उसकी कार अनियंत्रित होकर काली नदी के निकट खाई में गिर गई थी। जिसमें 32 वर्षीय शबनम की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि खुर्रम दुर्घटना में मामूली रुप से घायल हुआ था। पहले से पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद के कारण मृतका शबनम के परिजनों ने शक जताया कि खुर्रम ने हत्या कर उसे दुर्घटना का रूप दिया है, जबकि शबनम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा का कहना है कि उसकी हत्या नहीं बल्कि दुर्घटना की वजह से दहशत में आने से उसकी मौत हुई है। लेकिन उसके परिजन इसे किसी कीमत पर मानने को तैयार नहीं है। उनका आरोप है कि खुर्रम ने ही शबनम की हत्या की है। शुक्रवार को मृतका की मां शाहजहां, नानी शानू, बहनें नगमा और फरहा फिर से कोतवाली पहुंचीं और पुलिस से आरोपी पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग व्को लेकर जमकर हंगामा किया। इससे पूर्व भी वह दो बार कोतवाली में हंगामा कर चुकी हैं। शाहजहां का आरोप है कि साजिश के तहत बेटी की हत्या की गई है। जबकि पुलिस कार्रवाई करने के बजाए आरोपी पति का साथ दे रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि शबनम के परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि पीएम रिपोर्ट के मुताबिक मौत की वजह हत्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed