फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   death

दारुल उलूम में शूरा के सदस्य और वरिष्ठ उस्ताद का इंतकाल

Mon, 04 Nov 2019 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
death
दारुल उलूम में शूरा के सदस्य और वरिष्ठ उस्ताद का इंतकाल
विज्ञापन

देवबंद(सहारनपुर)। इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम की सुप्रीम पावर मजलिस-ए-शूरा के वरिष्ठ सदस्य मौलाना मुफ्ती मंजूर कानपुरी और संस्था के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना सुरुर उस्मानी का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को इंतकाल हो गया। दोनों बड़े आलिमों के इंतकाल पर दारुल उलूम और दारुल उलूम वक्फ समेत उलमा ने दुख का इजहार करते हुए इसे इस्लामिक जगत के लिए बड़ी क्षति बताया।

दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मौलाना मुफ्ती मंजूर कानपुरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। रविवार की देर शाम उनका कानपुर स्थित आवास पर इंतकाल हो गया। 88 वर्षीय मुफ्ती मंजूर लंबे समय तक दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा के सदस्य रहे। इतना ही नहीं पूर्व में संस्था के पूर्व मोहतमिम मौलाना गुलाम मोहम्मद वस्तानवी को लेकर छिड़े विवाद में शूरा ने जो जांच कमेटी बनाई थी। उसका जिम्मेदार भी मुफ्ती मंजूर कानपुरी को बनाया गया था। इसके साथ ही वह कानपुर शहर के काजी भी थे। वहीं, सोमवार को मोहल्ला बड़े भाईयान निवासी दारुल उलूम के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना सुरुर उस्मानी (65) का भी लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया। मौलाना सुरुर संस्था में छात्रों को फारसी पढ़ाते थे। देर शाम उन्हें मजारे कासमी कब्रिस्तान में सुपूर्द-ए-खाक कर दिया गया। दोनों आलिमों के इंतकाल पर दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी, नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी, मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी के मोहतमिम मौलाना मुजम्मिल अली, हुज्जतुल इस्लाम एकेडमी के डायरेक्टर मौलाना डा. शकेब कासमी, मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर, मौलाना इस्लाम कासमी, जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मुफ्ती असद कासमी, मुफ्ती शरीफ खान, मौलाना नूरुलहुदा कासमी, कारी इब्राहीम समेत उलमा ने गहरे दुख का इजहार किया है। वहीं, दीनी इदारों में शोक सभाओं का आयोजन किया गया। जिसमें मदरसा छात्रों ने दोनों आलिमों के लिए दुआ-ए-मगरिफत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed