फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dealers' strike, five lakh families waiting for ration

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - डीलरों की हड़ताल, पांच लाख परिवारों को राशन का इंतजार

Tue, 09 Jan 2024 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 09 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dealers' strike, five lakh families waiting for ration
- जिले के 861 राशन विक्रेताओं ने कमीशन बढ़ाने का कर रखी है हड़ताल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीलरों की हड़ताल के चलते लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। जिले के पांच लाख परिवारों के 21 लाख 91 हजार 500 सदस्यों को राशन का इंतजार है। कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर राशन विक्रेता हड़ताल पर है।
जिले में प्रति माह पांच तारीख से सस्ते गल्ले का खाद्यान्न जनता को मिलना शुरू हो जाता है। इस बार प्रदेश के समस्त राशन विक्रेताओं ने एक बोरी पर मिलने वाले 90 रुपये के कमीशन को बढ़ाकर दूसरे राज्यों के बराबर करने की मांग को हड़ताल कर रखी है। राशन विक्रेताओं की हड़ताल को देखते हुए प्रदेश सरकार ने राशन वितरण की तिथि पांच जनवरी से नहीं की। दूसरी तिथि सात जनवरी से होती है, इस पर भी राशन वितरण शुरू नहीं हो पाया है। अब दस जनवरी की डेट जारी की गई है।
विज्ञापन

जिले में राशन की 961 दुकानें हैं, इन दुकानों से चार लाख 97 हजार 194 परिवार राशन लाते हैं। इन परिवारों की कुल युनिट 21 लाख 91 हजार 500 है। राशन विक्रेता संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक कमिशन बढ़ाने की मांग पूरी नहीं होती राशन वितरण प्रारंभ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन वितरण दस जनवरी से होगा
डीएसओ राघवेंद्र सिंह का कहना है कि हड़ताल प्रदेश स्तर की है, अकेले जिले का मामला नहीं है। सरकार ने राशन वितरण की तिथि दस जनवरी से जारी की है। प्रदेश स्तर पर राशन विक्रेताओं और सरकार में बात चल रही है जल्द ही समाधान निकलेगा। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के जिलाध्यक्ष घनश्याम शर्मा का कहना है कि राशन विक्रेताओं को बहुत कम कमीशन मिल रहा है। जब तक हमें दूसरे राज्यों के बराबर कमीशन नहीं मिल जाता तब तक हम आंदोलन जारी रखेंगे। मांग नहीं मानी जाती है तो दस जनवरी से वितरण नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed