फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deadly attack on team that went to collect revenue

राजस्व वसूली करने गई टीम पर जानलेवा हमला

Thu, 19 Mar 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on team that went to collect revenue
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला मल्हूपुरा में राजस्व वसूली करने पहुंची सदर तहसील की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर संग्रह अमीन पर ईंटों से हमला कर सरकारी कागजात भी फाड़ डाले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टीम को बचाया।
विज्ञापन

सदर तहसील के संग्रह अमीन कनकपाल ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे वे साथी अमीन शैलेंद्र कुमार, संजय गोयल व कमल के साथ राजस्व वसूली करने के लिए मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी बकाएदार शक्ति सिंघल के घर गए थे। आरोपी ने टीम को 15 मिनट बाद बकाया भुगतान करने की बात कही। जिस पर वे कुछ देर बाद फिर आरोपी के घर जा पहुंचे। आरोप है कि शक्ति सिंघल ने अपने भाइयों शिवा, निशांत के साथ मिलकर संग्रह टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने संग्रह अमीन कनकपाल पर ईंटों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने टीम से सरकारी कागजात भी छीनकर फाड़ दिए। टीम ने डायल-112 पर घटना की सूचना दी, जिस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर उनकी जान बचाई। संग्रह अमीन कनकपाल ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed