{"_id":"5e2896318ebc3e4b3268d6ab","slug":"deadly-attack-on-grandfather-khatauli-news-mrt4652439160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा पर चाकू से जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादा पर चाकू से जानलेवा हमला
विज्ञापन
दादा पर चाकू से जानलेवा हमला
ककरौली। पौत्र ने अपने दादा पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में दादा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
बुधवार को गांव खुजेड़ा निवासी राहुल ने बताया कि उसकी पत्नी मीनाक्षी एवं मां जनेश्वरी पारिवारिक मामले को लेकर आपस में झगड़ रही थी। इसी दौरान वह उनको छुड़ाने के लिए गया, तो उसका छोटा भाई आशु मां के पक्ष में आकर उसके एवं उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। जिसे देखकर दादा रामजीलाल ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की। आशु ने अपने दादा रामजीलाल पर धारदार चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आशु जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। इस मामले में राहुल ने तहरीर दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजकुमार राणा ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।