{"_id":"602c180a8ebc3ee94d3c9def","slug":"dead-body-thrown-on-highway-after-killing-woman-muzaffarnagar-news-mrt5257102108","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव हाईवे पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या कर शव हाईवे पर फेंका
विज्ञापन
महिला की हत्या कर शव हाईवे पर फेंका
पुरकाजी। हाईवे स्थित खड़का वाला बाग के पास मंगलवार दोपहर महिला का शव पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
हाईवे स्थित खड़का वाला बाग के पास मंगलवार दोपहर करीब 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। महिला लाल रंग की स्लैक्स, सूट व जर्सी पहने हुए थी। उसके शरीर के साथ ही सिर व चेहरे पर भी मारपीट से आई गंभीर चोटों के निशान थे। आंखें सूजकर नीली पड़ गईं थीं। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुभाषचंद का कहना है कि प्रथम दृष्टया महिला की कहीं बाहर हत्या करने के बाद शव को किसी वाहन से लाकर हाईवे पर डाला गया है। महिला कहीं बाहर की रहने वाली है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। पहचान होने के बाद ही मामले में आगे कार्रवाई हो पाएगी।