{"_id":"5fac3a458ebc3e9b7b6a7a45","slug":"dead-body-thrown-on-highway-after-killing-woman-muzaffarnagar-news-mrt5106565135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: महिला की हत्या कर शव हाईवे पर फेंका, पहचान मिटाने को चेहरे और कपड़ों को तेजाब से जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: महिला की हत्या कर शव हाईवे पर फेंका, पहचान मिटाने को चेहरे और कपड़ों को तेजाब से जलाया
Thu, 12 Nov 2020 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हाईवे पर धौलापुल के निकट स्थित सहारा की खाली जमीन पर झाड़ियों के बीच महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या करने के बाद पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे और कपड़ों पर तेजाब डालकर जला दिया गया है। महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित धौलापुल के पास सहारा की खाली जमीन पड़ी है, जिसके बराबर में दो रेस्टोरेंट भी स्थित हैं। बुधवार शाम करीब पांच बजे एक ग्रामीण खाली जमीन पर घास काटने गया था, जिसने हाईवे के पास स्थित झाड़ियों में महिला की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह और इंस्पेक्टर केपी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की पहचान कराने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
सीओ आशीष प्रताप ने बताया कि महिला की उम्र करीब 25 वर्ष है। महिला ने सूट-सलवार और पैरों में बिछुए पहने हैं, जिससे उसके विवाहित होने की पुष्टि हो रही है। शव करीब दो दिन पुराना है, जिसकी हत्या करने के बाद चेहरे व कपड़ों को तेजाब जैसा कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है। शव के ऊपरी हिस्से के जलने के कारण महिला की हत्या की वजह का भी पता नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में महिला की अन्यत्र हत्या कर शव को यहां लाकर फेंके जाना प्रतीत हो रहा है। सीओ ने बताया कि आसपास जनपद के सभी थानों में पिछले एक सप्ताह में दर्ज हुई महिलाओं की गुमशुदगी की जानकारी लेते हुए शव के फोटो भी भेजे जा रहे हैं। महिला के शव की पहचान होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/