फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dead body of married woman found hanging

Muzaffarnagar News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 11 Dec 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महमूद नगर में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि महमूद नगर की गली नंबर छह में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका है। सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा सिविल लाइन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन परिजन पहले ही ने शव को नीचे उतार चुका थे। परिजनों ने विवाहिता का आत्महत्या करना बताया। सूचना पर विवाहिता के मायके वालों भी पहुंचे। मृतका के भाई अमीर आलम ने बताया कि उसकी बहन की शादी महमूद नगर निवासी शाहरुख के साथ 25 दिसंबर 2024 को हुई थी। उसका बहनोई गली मोहल्लों में फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करता है। उसके परिवार में डेढ़ माह पहले ही बेटी ने जन्म लिया। ससुराल वालों ने फांसी लगाकर उसकी बहन की हत्या की है। पुलिस ने बताया कि परिवार की महिलाओं का कहना था कि विवाहिता का पति सुबह के समय सब्जी लेने मंडी गया था। इसी दौरान विवाहिता का शव उसके बंद कमरे में लटका मिला। परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से नीचे उतारा था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed