{"_id":"639e0957c002464a752b1ef5","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-from-tree-muzaffarnagar-news-mrt618098427","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
20 दिन से अपने मायके में ही रह रही थी महिला
परिजनों ने पति से मनमुटाव के चलते यह कदम उठाने की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। सीकरी गांव में मायके में रह रही विवाहिता का शव पेड़ पर लटका मिला। महिला 20 दिन से अपने मायके में ही रह रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने पति से मनमुटाव के चलते यह कदम उठाने की बात कही है।
गांव सीकरी निवासी मुशर्रफ की 23 वर्षीय बेटी साजिया की शादी लगभग ढाई वर्ष पहले गांव नगला बुजुर्ग निवासी रिजवान के साथ हुई थी। आठ माह से पति-पत्नी में अनबन चल रही है। 20 दिनों से साजिया मायके में रह रही थी। शनिवार को गांव के ही रजाक के गन्ने के खेत में एक पेड़ पर साजिया का शव लटका मिला। सूचना पर सीओ रामाशीष यादव, थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार अजय सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी ने बताया काफी समय से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। इसके बाद भी हर पहलू पर जांच पड़ताल की जा रही है। मृत्यु का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। परिजनों ने लिखकर दिया है कि उनकी बेटी का अपने पति से मनमुटाव चल रहा था। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।