{"_id":"6112c19a8ebc3e74a33fde59","slug":"dead-body-of-crusher-owner-found-missing-for-five-days-muzaffarnagar-news-mrt551337275","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से लापता कोल्हू मालिक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से लापता कोल्हू मालिक का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव ढिंढावली निवासी पांच दिन से लापता कोल्हू मालिक का शव गांव में जंगल में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव क्षत-विक्षत हालत में था, जिसके पैर जमीन से टिके थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, जिस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव ढिंढावली निवासी महेंद्र कश्यप (55) गांव में ही कोल्हू चलाता था। परिजनों के अनुसार, वह पांच दिन पूर्व अपनी एक रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद न तो रिश्तेदारी में पहुंचा और न ही घर लौटा, तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो वहां बिरमपाल के ईंख के खेत में स्थित आम के पेड़ पर एक क्षत-विक्षत शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शनाख्त लापता महेंद्र कश्यप के रूप में की। सूचना पर एसओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। मौके पर मौजूद परिजनों ने शव के पैर जमीन पर टिके होने के चलते महेंद्र की हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। सीओ फुगाना शरतचंद्र शर्मा का कहना है कि शव कई दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी हत्या या आत्महत्या की पुष्टि हो पाएगी।