फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dead body of a person missing for ten days was found in the forest

दस दिन से लापता व्यक्ति का मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 23 Feb 2022 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a person missing for ten days was found in the forest
खतौली थाना क्षेत्र के गांव जसौला के जंगल से मिले व्यक्ति के शव का फाईल फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, खतौली। दस दिन पहले घर से लापता हुए व्यक्ति का शव जसौला के जंगल में पड़ा मिला। उधर, पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव परीक्षण के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि जसौला के जंगल में आदेश निवासी चंदपुरी के खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। शव मिलने की सूचना पर एसएसआई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक का शव उल्टा पड़ा हुआ था। उसके सिर में चोट थी और चेहरे में कीड़े पड़े हुए थे, हाथों की अंगुलियों की खाल को जानवर द्वारा खा लिया गया था। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। मृतक की पहचान जितेंद्र उर्फ मोला उम्र 45 वर्ष निवासी चांदसमद के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के घर सूचना भिजवा दी। कुछ ही देर में खेत पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उधर मामले की सूचना के बाद सीओ राकेश सिंह तथा इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर ग्रामीणों से बातचीत करते हुए पुलिस टीम को आसपास जांच करने के निर्देश दिए। पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर शव को परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज देख रहे ग्रामीण
जितेंद्र की मौत के बाद ग्रामीण गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं, ताकि उनके जरिए कोई सुराग मिल सके।
यह था मामला
गांव चांदसमद निवासी विरेंद्र खारी ने 19 फरवरी को थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका चचेरा भाई जितेंद्र उर्फ मोला उम्र 45 वर्ष की शादी नही हुई है। दस फरवरी को वह गांव में ही शादी समारोह में था, लेकिन 11 फरवरी से वह घर नही लौटा। विरेंद्र खारी ने बताया था कि जब भी वह बाहर जाता था, तो फोन पर सूचना दे देता था, लेकिन उसका फोन भी बंद आ रहा है। हर संभावित स्थान पर उसकी तलाश की गई, मगर उसका कोई पता नही चल सका। परिजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से लापता हुए जितेंद्र की तलाश कराने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उसकी तलाश करने का आश्वासन तो दिया, लेकिन तत्परता नही दिखाई। मंगलवार को जितेंद्र का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा-
सीओ राकेश सिंह का कहना है कि मृतक दस दिनों से घर से लापता था। उसका शव फूल गया है। इसलिए कुछ पता नही चल पा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। गांव में कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे है, उनकी जांच की जाएगी, जिससे कुछ लाईन मिल सके।

खतौली क्षेत्र के गांव जसौला के जंगल में मिले शव के बाद खड़ी भीड़।

खतौली क्षेत्र के गांव जसौला के जंगल में मिले शव के बाद खड़ी भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed