फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dead body of a farmer who went to irrigate was found lying in the field

सिंचाई करने गए किसान का शव खेत में पड़ा मिला

Tue, 17 May 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a farmer who went to irrigate was found lying in the field
मीरापुर में घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सिंचाई करने गए किसान का शव खेत में पड़ा मिला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। क्षेत्र के गांव खेड़ी सराय के जंगल में खेत की सिंचाई करने गए किसान का शव खेत में पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

क्षेत्र के गांव खेड़ी सराय निवासी ऋषिपाल पुत्र नाहर सिंह (65) मंगलवार सुबह अपने खेतों पर सिंचाई करने के लिए गए थे। दोपहर तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजन लगभग चार बजे खेतों पर पहुंचे, लेकिन उनका सुराग नहीं मिला। परिजनों ने उनकी जंगल में तलाश की। इस दौरान किसान का शव एक चारे के खेत में पड़ा मिला। जबकि फावड़ा उनके गन्ने के खेत में पड़ा हुआ मिला। किसान की गर्दन पर चोट के निशान मिले। जंगल में किसान का शव मिलने की सूचना पर मीरापुर व रामराज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाया तो परिजनों ने अज्ञात लोगों द्वारा किसान की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। घंटों हंगामे के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मीरापुर में घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण।

मीरापुर में घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मृतक किसान ऋषिपाल। फाइल फोटो।

मृतक किसान ऋषिपाल। फाइल फोटो।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed