{"_id":"5ed7d4ff8ebc3e904f43a2aa","slug":"dead-body-found-on-tree-in-cremation-ground-muzaffarnagar-news-mrt484691669","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्मशान घाट में पेड़ पर लटकी मिली लाश
मुजफ्फरनगर, भौराकलां/सिसौली। कस्बा निवासी युवक ने बुधवार शाम श्मशान घाट स्थित पीपल के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिसौली कस्बा स्थित श्मशान घाट में लगे पीपल के पेड़ पर बुधवार शाम युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। श्मशान घाट के पास खेल रहे कुछ बच्चों ने शव लटका देख ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, जिस पर ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे। सूचना पर सीओ फुगाना सोमेंद्र सिंह नेगी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को फांसी के फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान कस्बा निवासी विनोद कुमार उर्फ भंडारी (35) पुत्र सेवाराम के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि विनोद की शादी करीब दस साल पूर्व हुई थी, लेकिन कुछ कारणों से पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, तब से विनोद अकेला ही अपने बड़े भाइयों प्रदीप व प्रमोद के साथ रह रहा था और लंबे समय से मानसिक तनाव में भी था। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वह घर से बिना किसी को कुछ बताए निकला था, जिसके बाद उसने श्मशान घाट में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। देर शाम युवक के भतीजे मनीष ने आत्महत्या किए जाने संबंधी तहरीर दी है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।