{"_id":"6468aaad5bb6aee71e080a36","slug":"dead-body-found-in-ganges-two-days-ago-during-last-rites-of-sister-in-law-the-young-man-drowned-and-died-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा गमों का पहाड़: दो दिन बाद मिली युवक की लाश, भाभी का अंतिम संस्कार करने के दौरान गंगा में डूबकर हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा गमों का पहाड़: दो दिन बाद मिली युवक की लाश, भाभी का अंतिम संस्कार करने के दौरान गंगा में डूबकर हुई थी मौत
Sat, 20 May 2023 04:40 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 20 May 2023 04:40 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। शनिवार को गंगा में अशोक की लाश मिली। बताया गया कि दो दिन पहले भाभी का अंतिम संस्कार करने गए अशोक की गंगा में डूबकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
गंगा बैराज
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भाभी की मौत के बाद गंगा बैराज पर अंतिम संस्कार कराने पहुंचे युवक की भी गंगा में डूबने से मौत हो गई। दो दिन बाद युवक का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के मानसापुर गांव निवासी अशोक (30) बृहस्पतिवार को गंगा बैराज के निकट स्थित रावली घाट पर अपनी भाभी का अंतिम संस्कार कराने के लिए आया था। अंतिम संस्कार के बाद नहाते समय वह गंगा में डूब गया था, जिसके बाद से परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार को गंगा बैराज स्थित रामराज थाने की चेकपोस्ट पर राहगीरों ने सूचना दी कि बैराज के गेट नंबर 27 में एक शव बह रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त अशोक के रूप में हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: BJP का पार्षद हूं, मेरा चालान काटोगे क्या? पुराने वीडियो पर फिर कटा चालान, खूब चर्चा में है मामला
इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। उधर, थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में गम का माहौल है।
यह भी पढ़ें: मम्मी-पापा हत्याकांड: बीयर पार्टी के दौरान बनाया था कत्ल का प्लान, कई चौंकाने वाले खुलासे, सदमे में दादा-दादी