फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dead body found hanging on tree, accused of murder

पेड़ पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Fri, 01 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body found hanging on tree, accused of murder
छपार। रामपुर तिराहे पर खाली पडे प्लाट में खडे़ पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक व्यक्ति बुधवार से लापता था।
विज्ञापन

रामपुर निवासी 45 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र चमन सिंह बुधवार सुबह घर से लापता हो गया। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार सुबह रामपुर तिराहा बाइपास पर स्थित एक ढाबे के पीछे खाली पडे़ प्लाट में एक व्यक्ति का शव पेड़ से बंधा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, परंतु ग्रामीण हत्या कर शव को पेड़ से बांधने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि वह घर से बनियान पहनकर गए थे और अब टीशर्ट पहने है। हत्या करने के बाद ही शव को पेड़ से बांधा गया है। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण का पता चलेेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed