{"_id":"5f85f45c8ebc3e1a231f0240","slug":"dead-body-found-at-ganges-ghat-khatauli-news-mrt506006667","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा घाट पर शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा घाट पर शव मिला
विज्ञापन
गंगा घाट पर शव मिला
मोरना। शुकतीर्थ गंगा घाट पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पानी में बहकर आए शव की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय आकाश उर्फ जुगाड़ी पुत्र मुकेश होशयार पुरी बुढ़ाना मोड़, थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर के रुप में हुई।
शुकतीर्थ गंगा घाट पर मंगलवार शाम को पानी में बहकर आए युवक के शव की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों द्वारा शिनाख्त किये जाने पर मृतक आकाश के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि शव पानी में रहने का कारण फूला हुआ था। जो शुकदेव सेतु पिलरों के निकट पानी में तैरता मिला है। थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि मृतक दो दिन पहले घर से निकला हुआ था। नशा करने की लत थी। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।