{"_id":"62a0af069b359d3d8f51c8e7","slug":"dcm-driver-has-committed-suicide-by-drowned-in-gangnahar-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सूदखोरों से परेशान डीसीएम चालक ने गंगनहर में कूदकर दी जान, मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सूदखोरों से परेशान डीसीएम चालक ने गंगनहर में कूदकर दी जान, मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
Wed, 08 Jun 2022 07:45 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 08 Jun 2022 07:45 PM IST
सार
डीसीएम चालक ने गंगनहर में कूदकर जान दे दी। बताया गया कि सूदखोरों से परेशान होकर ही उसने यह खौफनाक कदम उठाया है।
विज्ञापन
गंगनहर, gangnahar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में सूदखोरों से परेशान एक व्यक्ति ने खौफनाक कदम उठा लिया। खतौली के मोहल्ला शराफत कॉलोनी निवासी डीसीएम चालक ने बुधवार को गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। छलांग लगाने से पहले अपने भाई को फोन भी किया। परिजन और मोहल्ले के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। गोताखोरों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
चालक रियाजुद्दीन (28) डीसीएम चलाता था। परिजनों ने बताया कि रियाजुद्दीन ने नगर के ही कुछ लोगों से उधार रुपये ले रखे थे, जो ब्याज के रूप में प्रतिदिन उससे काफी रुपये वसूलते थे। वहीं लगातार और अधिक रुपये देने का दबाव बना रहे थे। जिससे वह परेशान था, इसी के चलते उसने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: चंद मिनटों में टूट गईं सांसें, गर्भवती महिला समेत छह जिंदगियां खत्म, खौफनाक मंजर देख कांपी लोगों की रूह
विज्ञापन
बताया गया कि मृतक के तीन बच्चे हैं, उसकी मौत से परिवार में गम का माहौल है। मृतक की पत्नी आसमां, मां संजीदा का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले को लेकर परिजन खतौली थाने पहुंचे, लेकिन घटनास्थल थाना रतनपुरी का होने के कारण पुलिस ने उन्हें रतनपुरी थाने के लिए भेज दिया है। परिजन शव को लेकर घर आ गए हैं। रतनपुरी पुलिस ने शव घर पर होने के कारण खतौली पुलिस से पंचनामा भरने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें: Deoband: मौलाना अरशद मदनी बोले- मुफ्ती वलीउल्लाह की फांसी की सजा के फैसले को हाईकोर्ट में दी जाएगी चुनौती