फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Day temperature dropped by four degrees if it was cloudy

बादल छाए तो चार डिग्री गिरा दिन का तापमान

Mon, 02 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Day temperature dropped by four degrees if it was cloudy
गर्मी में बचाव के लिए मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाती स्कूटी सवार महिला। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। मौसम बदला तो गर्मी झेल रहे लोगों को दिन में राहत मिली। आसमान में बादल छाने और कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी से दिन का तापमान चार डिग्री नीचे गिर गया।
विज्ञापन

झुलसाती अप्रैल के बाद मई महीने का पहला दिन राहत भरा रहा। सुबह आठ बजे के करीब तेज हवा चली और आसमान में बादल छा गए। जिस कारण दिन का तापमान 37 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले अधिकतम तापमान 41 डिग्री पर था। रात के तापमान में बहुत अधिक अंतर नहीं आया है। शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि शनिवार रात का तापमान 21.8 रहा। सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

धूप से बचने के लिए खूब किए जतन
रविवार को भी लोगों ने धूप से बचने के लिए खूब जतन किए। शहर के विभिन्न मार्गों पर महिलाएं छाता लेकर चलती हुई नजर आई। दुपहिया वाहनों पर काला चश्मा, हेलमेट और चद्दर सहारा बनी। शीतल पेय पदार्थों का सहारा भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed