{"_id":"a6c94bc7ef42ab5e3ed05ddf414a0ab9","slug":"dav-olympiad-gold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपियाड में डीएवी को स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपियाड में डीएवी को स्वर्ण
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 10 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज को अंतरराष्ट्रीय समभाव ओलंपियाड-2015 का प्रथम पुरस्कार मिला है। फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में सांसद कर्णसिंह ने प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव को सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतियोगिता में देशभर में डीएवी के बच्चे सर्वाधिक संख्या में शामिल हुए थे।
सतयुग दर्शन ट्रस्ट वसुंधरा फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव को पुरस्कार के रूप में 5100 रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया गया। दुनिया में नैतिक मूल्यों को विकसित करने के लिए आयोजित समभाव ओलंपियाड में कोई परीक्षा शुल्क नहीं रखा गया था।
उन्होंने बताया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की हुई परीक्षा में दुनियाभर के पांच लाख 80 हजार बच्चों ने भाग लिया। इस परीक्षा में पूरी दुनिया में जहां-जहां परीक्षा हुई, सबसे ज्यादा बच्चे 2260 डीएवी इंटर कॉलेज के थे। परीक्षा में आंसर पर टिक मार्क करना था, जो सवाल थे वह सब नैतिक मूल्यों से जुड़े थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा माता-पिता के प्रति क्या दायित्व है। उन्होंने कहा समाज और देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी, समरसता, आचरण आदि को लेकर प्रश्न थे। इस प्रतियोगिता में जिले के एसडी इंटर, होली एंजिल्स, वैदिक पुत्री, एसडी गर्ल्स, एसएसके पब्लिक, गुरु रामराय, कुंवर जगदीश प्रसाद आदि स्कूलों के बच्चों ने भी भाग लिया। इस प्रतियोगिता के आयोजन में संस्था के प्रियांशु खरबंदा और हिमांशु आदि का सहयोग रहा।
कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव को फरीदाबाद में आयोजित समारोह में पुरस्कार मिलने पर कॉलेज के शिक्षकों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने पुरस्कार की उपलब्धि कॉलेज के स्टाफ को दी।