जानसठ। डीएवी इंटर कालेज के मैदान में एथलेटिक्स खेलों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ में प्रशांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
रविवार को कालेज के मैदान में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएवी डिग्री कालेज के वरिष्ठ लिपिक संदीप कंसल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि तहसील व ग्रामीण स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं से छात्रों में खेल की भावना जागृत होती है। यही छात्र आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर अपने देश व क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। प्रतियोगिता में 100, 400 व 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के प्रशांत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसे मुख्य अतिथि संदीप कंसल द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। खेल कमेटी के सचिव सचिन कुमार शर्मा ने बताया कि एथलेटिक्स खेलों में दर्जन छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्यारे लाल सैनी, सुशील कुमार, शिवकुमार शर्मा, बृजेश कुमार, राजेश कुमार, मनो,ज नजर, मुजफ्फर आदि मौजूद रहे।