{"_id":"603542678ebc3ee91a173838","slug":"dav-degree-college-janasath-khatauli-news-mrt5268548200","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा देश के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वाह करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा देश के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वाह करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा देश के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वाह करें
जानसठ। डीएवी डिग्री कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर में छात्र छात्राओं ने ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर सफाई अभियान चलाया।
एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ कालेज के डायरेक्टर नाहर सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कस्बे में रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया तथा प्राचीन ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। कालेज के डायरेक्टर नाहर सिंह ने कहा कि देश के युवा राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर राष्ट्रीय निर्माण में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का धर्म है। राष्ट्र से बड़ा कोई नहीं हो सकता।
प्रधानाचार्य डॉक्टर रविंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में देश के अंदर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। चाहे वह कोई प्रकृति आपदा या अन्य कोई घटना हो। हमेशा छात्र-छात्राएं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते आए हैं। कार्यक्रम में सुभाष चंद्र संदीप कंसल, विजय कुमार, प्रशांत वर्षा, राजीव कंसल आदि मौजूद रहे।