फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DAV College Shut Down in Budhana; Students Protest Over Ujjwal Rana Death Case

Muzaffarnagar: उज्ज्वल राणा की मौत का मामला गरमाया, डीएवी कॉलेज बंद, गेट पर छात्रों का हंगामा

Mon, 10 Nov 2025 12:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 10 Nov 2025 12:21 PM IST
सार

बुढ़ाना में छात्र उज्ज्वल राणा की मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से फीस के लिए कथित दबाव बनाया गया था। डीएवी कॉलेज के गेट पर छात्रों ने धरना देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
DAV College Shut Down in Budhana; Students Protest Over Ujjwal Rana Death Case
कॉलेज के गेट पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुढ़ाना क्षेत्र के डीएवी डिग्री कॉलेज में छात्र उज्ज्वल राणा की मौत के बाद मामला गंभीर हो गया है। सोमवार को कॉलेज गेट पर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट को बंद कर धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


छात्रों का आरोप है कि उज्ज्वल राणा को कॉलेज प्रशासन की ओर से फीस जमा कराने को लेकर कथित रूप से लगातार दबाव और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। इसी तनाव के चलते छात्र ने खुदकुशी का कदम उठाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 'कॉलेज है तेरे बाप की धर्मशाला नहीं...कल की जगह आज कर ले सुसाइड', प्राचार्य की धमकी; गिड़गिड़ाता रहा छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

उज्ज्वल राणा को गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार दोपहर बुढ़ाना में उसका अंतिम संस्कार किया जाना है।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि कॉलेज प्रशासन द्वारा फीस को लेकर जिस तरह का रवैया अपनाया गया, उसने उज्ज्वल को मानसिक रूप से तोड़ दिया। छात्रों का कहना है कि वे अपने साथी की मौत को यूं ही नहीं जाने देंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाकर ही आंदोलन समाप्त करेंगे।

छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच, संबंधित लोगों पर FIR और कॉलेज प्रशासनिक आडिट की मांग की है। फिलहाल कॉलेज परिसर में भारी पुलिस तैनाती की गई है और हालात काबू में बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed