फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Daulatpur youth dies in Chandigarh due to road accident

दौलतपुर के युवक की चंडीगढ़ में सड़क दुर्घटना से हुई मौत

Sat, 11 Jul 2020 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Daulatpur youth dies in Chandigarh due to road accident
दौलतपुर के युवक की चंडीगढ़ में सड़क दुर्घटना से हुई मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, ककरौली। गांव दौलतपुर निवासी एक युवक की चंडीगढ़ के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गया।
दौलतपुर निवासी खुशनसीब पुत्र वसीम चंडीगढ़ में अपने रिश्तेदार के पास रहकर एल्युमीनियम कंपनी में काम करता था। शुक्रवार रात खुशनसीब अपने रिश्तेदार कलीम निवासी खेड़ी फिरोजाबाद थाना ककरौली के साथ चंडीगढ़ से बाइक पर सवार होकर गांव दौलतपुर घर आ रहा था। जब दोनों जगन्नाथ पुरी चंडीगढ़ के समीप पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक के सामने एक गाय आ गई है। गाय से बचने को दोनों एक पेड़ से जा टकराए। बाइक चला रहे खुशनसीब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी कलीम गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को पीजीआई अस्पताल चंडीगढ़ में ले जाकर भर्ती कराया। जबकि शनिवार को खुशनसीब के शव को गांव दौलतपुर में लाकर गमगीन माहौल में दफनाया गया। करीब डेढ़ माह पहले ही खुशनसीब की शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed