फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Daughters win gold in state shooting ball championship

राज्य शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में बेटियों ने जीता गोल्ड

Tue, 23 Aug 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Daughters win gold in state shooting ball championship
स्पोट़र्स स्टेडियम में शूटिगं बॉल में गोल्ड पदक विजेता खिलाडीयों को सम्मानित करते क्रीडा अधिका? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
राज्य शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में बेटियों ने जीता गोल्ड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद में हुई सब जूनियर राज्य शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में जिले की गर्ल्स टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जबकि ब्वाय टीम को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। जिला शूटिंग बॉल संघ के पदाधिकारियों ने जीतने वाली पूरी टीम को चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया।
गाजियाबाद के एसआरआईटी कैंपस में 19-20 अगस्त को हुई 41वीं राज्य शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। शूटिंग बॉल संघ मुजफ्फरनगर की गर्ल्स टीम ने मैच जीतने के लिए भीषण गर्मी में खूब पसीना बहाया। शूटिंग बॉल संघ मुजफ्फरनगर की 15 बालिकाओं और 10 बालकों की टीम ने चैंपियनशिप में जीत हासिल की। जिन्हें जिला क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह, जिला शूटिंग बॉल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन तायल, सचिव और कोच पवन कुमार, मुख्य संरक्षक सत्यवीर, उपाध्यक्ष डॉ. अनुज कुमार, कोषाध्यक्ष मोहित सोलंकी और युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, समाजसेवी होतीलाल शर्मा, रोशन लाल और आशिफ आदि ने पूरी टीम को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गर्ल्स टीम में खुशी, मोहिनी, ममता, नंदिनी, शिवानी, प्रिया, अनुष्का, अंशीका, मोनिका, भाग्यश्री, अदिति, शिवानी, मंजीता, संजू, लीलावती और ब्वाय टीम में अर्पित, प्रणव, वंश, सौरभ, अभिनव, दक्ष, प्रबल, आतिफ, कार्तिक और वाशू ने जीत हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed