फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Daughters Will Succeed With Encouragement: Indu Rani

प्रोत्साहन से कामयाबी पाएगी बेटियां: इंदु रानी

Sun, 09 Aug 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Daughters Will Succeed With Encouragement: Indu Rani
शहर के संतोष विहार में वैदिक संस्कार केंद्र पर सिविल जज इंदु रानी को सम्मानित करते आचार्य गुरुदत - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रोत्साहन से कामयाबी पाएंगी बेटियां : इंदु रानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल जज जूनियर डिवीजन इंदु रानी ने कहा कि जीवन में कामयाबी के लिए परिवार का प्रोत्साहन महत्वपूर्ण है। न्यायिक सेवा में बेटियों का रुझान बढ़ रहा है।

शहर के संतोष विहार में वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में बिजनौर की सिविल जज जूनियर डिवीजन इंदु रानी को आचार्य गुरुदत्त आर्य ने महर्षि दयानंद का ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश भेंट किया। आर्य ने कहा कि समाज बेटियों को संस्कारों की दृढ़ता से उच्च शिक्षा में आगे बढ़ाए। तेवड़ा गांव की बेटी इंदु रानी ने पीसीएस जे में सूबे में 22वीं रैंक पाकर जिले का गौरव बढ़ाया है। अतिथि सिविल जज इंदु रानी ने कहा कि बेटियों को मन से प्रोत्साहित कीजिए वो कामयाबी के नए मुकाम छूएगी। श्री विश्वकर्मा धीमान सेवा संघ की ओर से भी उन्हें प्रतिभा सम्मान एवं श्रीराम चरित मानस ग्रंथ दिया गया। संस्था अध्यक्ष मास्टर निर्मल सिंह एवं महामंत्री नरेश विश्वकर्मा ने उनके पिता एवं बरेली में एएसपी वायरलेस लक्ष्मण सिंह और माता रेखा सिंह धीमान का सम्मान किया। सरदार बलविंद्र सिंह सल्ह, विजेंद्र धीमा, सेवाराम धीमान, वीरेंद्र विश्वकर्मा, खाद्यय सुरक्षा अधिकारी यज्ञदत्त आर्य, सोना देवी, शिक्षिका रेनु शर्मा, अनन्या दत्त, हर्षवर्धन, अथर्व भारद्वाज, लक्ष्यदेव, देवांश जांगिड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed