{"_id":"5e7e2b7b8ebc3e6f9265eb12","slug":"daughters-are-learning-new-by-living-in-homes-muzaffarnagar-news-mrt4755324178","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में रह कर नया कुछ सीख रही है बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में रह कर नया कुछ सीख रही है बेटियां
विज्ञापन
लॉकडाउन में घर पर सिलाई सीखती गांधी कालोनी की छात्रा प्रज्ञा ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
घरों में रह कर नया सीख रही हैं बेटियां
मुजफ्फरनगर। लोगों की जिंदगी बचाने के लिए लॉकडाउन जरूरी है। इस दौरान सभी को घरों में रहना ही होगा। स्कूल, कालेज भी बंद हैं। ऐसे में कुछ बेटियां इस समय का सदुपयोग कर रही है, बेटियां नया सीख रहीं हैं।
गांधी कालोनी निवासी प्रज्ञा चौधरी ऑन लाइन फैशन डिजाइनिंग सीख रही है। उसने बताया कि मां की सिलाई मशीन घर में है। यू ट्यूब और ऑन लाइन फैशन डिजाईनरों के बताए अनुसार सिलाई सीख रही है। घर का काम करने के बाद कुछ घंटे इसे सीखने दे रही है। उधर, सुुुुभाष नगर निवासी रिया ने बताया कि वह घर पर रह कर यू-टयूब के जरिए विदेशी भाषा जर्मन सीख रही है। इससे समय का सदुपयोग हो रहा है।
घर बैठे ही प्रतियोगिता में लें हिस्सा
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि सभी माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए कोरोना वायरस के संक्रमण एवं उसके दुष्प्रभाव को देखते हुए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में घर बैठे ही विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। वे अपनी प्रविष्टि ईमेल आईडी आरएमएसए डॉट एमएनएजीएआर डाट जीमेल डाट कॉम पर भेज सकते हैं। प्रथम तीन प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिताएं जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8 तक) तथा सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12 तक) के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगी। प्रतियोगिताओं का विषय ‘महामारी कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय सोशल डिस्टेंसिंग’ रखा गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टर चित्रकला प्रतियोगिता 29 मार्च से 31 मार्च तक, निबंध प्रतियोगिता एक अप्रैल से तीन अप्रैल तक, स्लोगन प्रतियोगिता पांच अप्रैल से आठ अप्रैल तक, गीत प्रतियोगिता नौ अप्रैल से 11 अप्रैल तक, भाषण प्रतियोगिता 12 से 14 अप्रैल तक होगी। प्रतियोगिताओं की प्रविष्टि फोटोग्राफ, वीडियो सहित प्रतिभागी का नाम, कक्षा और विद्यालय का नाम उल्लेख करते हुए निर्धारित प्रेषित की जा सकती हैं।