Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Datesheet released 101 days in advance; prepare with a strategy.

Muzaffarnagar News: 101 दिन पहले जारी हुई डेटशीट, रणनीति के साथ करें तैयारी

Sat, 07 Nov 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Datesheet released 101 days in advance; prepare with a strategy.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं नौ मार्च तक चलेंगी। इंटरमीडिएट की परीक्षाएं नौ अप्रैल को समाप्त होंगी।
परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले डेटशीट जारी होने से विद्यार्थियों को तैयारी की रणनीति बनाने का पर्याप्त समय मिल गया है। शिक्षकों का कहना है कि समय का सदुपयोग, सही रणनीति और एकाग्रता के साथ तैयारी करने से विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन

-------------

विषयों के बीच मिले अंतराल का करें बेहतर इस्तेमाल

सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर भारती तिवारी ने कहा कि डेटशीट जारी होने के बाद विद्यार्थियों को विषयों के बीच मिलने वाले अंतराल का बेहतर इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए संतुलित टाइम टेबल बनाएं और कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान दें। सैंपल पेपर हल करके अपनी तैयारी का आकलन करें। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह घर में सकारात्मक और तनावमुक्त माहौल बनाएं। बच्चों की सेहत और पर्याप्त नींद का ध्यान रखें तथा अंकों से अधिक उनके प्रयासों की सराहना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

तीन घंटे में प्रश्नपत्र हल करने का करें नियमित अभ्यास
पीआर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अनघ सिंघल का कहना है कि डेटशीट जारी होने के बाद विद्यार्थियों को घबराने के बजाय अपनी तैयारी व्यवस्थित करनी चाहिए। विद्यार्थी डेटशीट के अनुसार टाइम टेबल बनाएं और कमजोर विषयों को अतिरिक्त समय दें। सीबीएसई परीक्षा की तैयारी में एनसीईआरटी की पुस्तकों को प्राथमिकता दें। केवल पढ़ने के बजाय लिखकर अभ्यास करें और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों के साथ सैंपल पेपर निर्धारित समय में हल करें। इससे समय प्रबंधन और उत्तर लिखने की क्षमता बेहतर होगी। महत्वपूर्ण तथ्यों के संक्षिप्त नोट्स बनाएं, नियमित रिवीजन करें और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर एकाग्रता के साथ तैयारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed