फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Data of Shikshamitras will be updated on Manav Sampada Portal

Muzaffarnagar News: मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट होगा शिक्षामित्रों का डाटा

Fri, 21 Apr 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 21 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Data of Shikshamitras will be updated on Manav Sampada Portal
मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत और सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षामित्रों व अनुदेशक का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। उनके मानदेय, नियुक्ति और अवकाश समेत कई दस्तावेज पोर्टल पर अपडेट किए जाएंगे।
विज्ञापन

लखनऊ में हुई जांच में प्रदेश में शिक्षामित्रों को दिए जा रहे मानदेय और नियुक्ति संख्या में अंतर के बाद शासन ने प्रदेश प्रदेश के लिए यह कदम उठाया है। जिले में कार्यरत 1100 से ज्यादा शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की पूरी जानकारी पोर्टल पर होगी। बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि जिले में सर्व शिक्षा अभियान वाले 1019 और परिषदीय विद्यालयों के 96 शिक्षामित्र हैं।
विज्ञापन

शिक्षामित्र को दस हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इनमें से 16 के करीब शिक्षा मित्र ऐसे ही भी हैं, जो पिछले सात से आठ महीनों से अनुपस्थित चले आ रहे हैं। इनका मानदेय रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कला, शारीरिक शिक्षा और संगीत समेत अन्य विषयों के 119 अनुदेशक भी हैं। जिन्हें नौ हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से मानदेय दिया जाता है। बीएसए शुक्ला ने बताया कि इन सभी शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed