फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dastak campaign started, people are being made aware by going door to door

Muzaffarnagar News: दस्तक अभियान शुरु, घर-घर जाकर लोगों को किया जा रहा जागरूक

Thu, 20 Jul 2023 06:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
Dastak campaign started, people are being made aware by going door to door
दो हजार से अधिक आशा कार्यकर्ता कर रही डोर-टू-डोर सर्वे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिले में दस्तक अभियान में लोगों को घर-घर जाकर संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। दो हजार से अधिक आशा कार्यकर्ता डोर-टू-डोर सर्वे कर पोर्टल पर डेटा अपलोड कर रही हैं। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा।

अभियान के तहत 2,385 आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों से बचाव की जानकारी दे रही हैं। लक्षण के आधार पर रैपिड जांच करने के साथ संभावित रोगियों की जानकारी ई-कवच पर अपलोड कर रही हैं। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि दस्तक अभियान को ऑनलाइन किया गया है, ताकि संभावित रोगियों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड होते ही उसकी जानकारी ब्लॉक और जिला स्तर पर बैठे चिकित्सा अधिकारियों को हो सकें। चिकित्सा अधिकारी रोगी की आगे की जांच और उपचार के लिए कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि एक आशा वर्कर को रोजाना 10-15 घरों का सर्वे करना होता है। इसमें वह लोगों की डेंगू, मलेरिया, टीबी, कुष्ट रोग, कोविड आदि की जांच करती है। लक्षणों के अनुसार संभावित रोगी का डेटा ई-कवच पर अपलोड करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed