{"_id":"5d9b84ed8ebc3e93b31a722b","slug":"dashanan-will-burn-at-47-places-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt4473277121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को दो जोन, आठ सेक्टरों में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को दो जोन, आठ सेक्टरों में बांटा
विज्ञापन
सिखेड़ा के गांव बहादरपुर में श्रीराम लीला का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : KHATAULI
जनपद में 47 स्थानों पर जलेगा दशानन
मुजफ्फरनगर। विजयदशमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जनपद को दो जोन और आठ सेक्टरों बांटा गया है। सभी स्थानों पर जोनल और सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिले में दशहरा मेलों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद प्रबंध किए गए हैं। इस बार ड्रोन से दशहरा मेलों की निगरानी की जाएगी। पुलिस बल के साथ पीएसी भी तैनात की गई है।
विजयदशमी का पर्व मंगलवार यानि आज मनाया जाएगा। पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। जनपद में 47 स्थानों पर दशहरा मेला लगेंगे तथा यहां पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए जाएंगे। सभी स्थानों पर पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है। निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का मदद ली जाएगी। एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि 47 स्थानों में 22 स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां पर दशहरा मेले और पुतले दहन के दौरान ड्रोन कैमरों से नजर रख जाएगी। इन स्थानों पर तमाम रिकार्डिंग की जाएगी। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार और एसपी सिटी ने शहर में दशहरा मेला स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। दूसरी ओर, रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतले मेला स्थानों पर लगा दिए गए हैं, जिनकी सुरक्षा केे पुलिस कर्मी और रामलीला कमेटी के लाए नियुक्त किए गए है।
शहर में छह स्थानों पर दशहरा मेला लगेगा
- नई मंडी की पटेल नगर रामलीला मैदान
- नईमंडी कोतवाली के पास रामलीला मैदान
- गांधी कॉलोनी एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज का मैदान
- नुमाइश मैदान में
- इंदिरा कालोनी में रामलीला मैदान
- शहर में रामलीला टिल्ला मैदान
नगर में रहेगा रूट डायवर्ट
मुजफ्फरनगर। दशहरा पर्व पर शहर में लगने वाले मेलों को लेकर पुलिस ने यातायात में भी फेरबदल किया है। टीएसआई राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बड़ा आयोजन नुमाइश मैदान में होता है। शाम चार बजे से मीनाक्षी चौक से किसी भी प्रकार का वाहन नुमाइश मैदान की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। मेरठ रोड पर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था होगी। हनुमान चौक, लद्दावाला, नावल्टी चौक से भी भारी वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। रामलीला टिल्ला से विजयी जुलूस निकालने के दौरान इन आबकारी रोड, रुड़की रोड पर किसी भी प्रकार का वाहन नहीं चलने दिया जाएगा।