{"_id":"65f203412580485ed7085636","slug":"dara-singh-prajapati-will-contest-elections-on-bsp-ticket-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-118640-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे दारा सिंह प्रजापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे दारा सिंह प्रजापति
Thu, 14 Mar 2024 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
- बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमशुदीन राईन ने किया ऐलान
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमशुदीन राईन ने मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से दारा सिंह प्रजापति को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज को पहली बार बसपा ने ही लोकसभा में प्रत्याशी बनाया है।
जानसठ रोड स्थित पार्क में बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर शमशुदीन राईन ने मेरठ के रहने वाले दारा सिंह प्रजापति को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की। राईन ने कहा कि अति पिछड़ी जातियों को राजनीति में पहचान देने का कार्य बसपा ने ही किया है। पहली बार किसी प्रजापति समाज के व्यक्ति को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। इसका श्रेय केवल बसपा को ही जाता है। दलितों के साथ अति पिछड़ों को राजनीतिक भागीदारी केवल बसपा ही दे सकती है।
प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति ने कहा कि वह समाज के दबे कुचले वर्ग के लिए काम करेंगे। दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जिलाध्यक्ष सतीश रवि ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही बसपा की सबसे बड़ी ताकत है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि और संचालन जी सिंह बौद्ध ने किया। मुख्य सेक्टर प्रभारी सहारनपुर मंडल नरेश गौतम, पुष्पांकर पाल, सतपाल पेपला, विकास कुमार, जिलाध्यक्ष मेरठ जयपाल सिंह पाल, कुलदीप प्रधान , आजाद महावीर, ब्रिजेश लोहड्डा, विकास कुमार, प्रेमचंद गौतम मौजूद रहे।