फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   danish murder

दानिश की हत्या के दो आरोपी जेल भेजे

Fri, 03 Jan 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
danish murder
दानिश की हत्या के दो आरोपी जेल भेजे
विज्ञापन

देवबंद। तिघरी गांव में घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें जेल भेज दिया गया है।

गत 24 नवंबर को तिघरी गांव निवासी दानिश की उसी के दोस्तों ने घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। दानिश का शव जंगल में पड़ा मिला था। इस मामले में दानिश के परिजनों ने चार युवकों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से आरोपी फरार चल रहे थे। शुक्रवार को पुलिस ने फरार आरोपियों में से वसीम और रिजवान को सांपला मार्ग से गिरफ्तार किया है। जिन्हें जेल भेज दिया गया है। जबकि एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस का कहना है वांछित चल रहे एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दानिश के परिजन पूर्व में कोतवाली पहुंचे थे। आरोप लगाया था कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें वहां से वापस भेज दिया। इतना ही नहीं आरोप यह भी लगाया था कि पुलिस दबाव में आकर उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed