फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Danish and Salman were caught making a video call to a terrorist.

Muzaffarnagar News: आतंकी से वीडियो कॉल करते पकड़े गए थे दानिश व सलमान

Thu, 09 Jul 2026 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Danish and Salman were caught making a video call to a terrorist.
मुजफ्फरनगर। दिल्ली में पेट्रोल बम के साथ पकड़े गए खतौली के गांव अंती निवासी दानिश उर्फ चांद मियां और सलमान को दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी से वीडियो कॉल पर बात करते समय पकड़ा था। वहीं, खतौली क्षेत्र में उनके संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए खुफिया विभाग की टीम दूसरे दिन भी गांव में डेरा डाले रही।
विज्ञापन






बताते हैं कि दिल्ली में पकड़े गए दोनों युवक न तो ज्यादा शिक्षित हैं और न ही गांव में विवादित रहे हैं। ऐसे में वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े आतंकी शहजाद भट्टी व उसके साथियों के संपर्क में आ गए। फिलहाल इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। परिजन भी अपने बेटों को बेगुनाह बता रहे हैं। कहते हैं कि उनके बेटे तो दिल्ली में ठेकेदार से अपने रुपये लेने गए थे।
विज्ञापन


अब खुफिया विभाग टीम ने यह पता करने का प्रयास शुरू किया है कि खतौली क्षेत्र में रहने वाला अन्य कोई व्यक्ति तो आतंकियों का साथी तो नहीं। खुफिया विभाग टीम ने दोनों युवकों के संगी साथियों, भाइयों के बारे में भी जानकारी करना शुरू किया है। दूसरे दिन भी टीम गांव में डेरा डाले रही। सूत्रों ने बताया कि दोनों युवक आतंकी से वीडियो कॉल करते समय पकड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------



ये था मामला
खतौली के गांव अंती के निवासी दानिश उर्फ चांद मियां और सलमान को दिल्ली की विशेष सेल ने विजय घाट से घातक हथियार और पेट्रोल बम बरामद कर गिरफ्तार किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। परिजन दोनों से दिल्ली जाकर मिले भी थे। इस सूचना से पूरे क्षेत्र में हलचल हो गई थी। सभी के सामने बड़ा सवाल था कि मध्यम वर्गीय यह दोनों युवक आतंकियों के संपर्क में कैसे आ गए। आरोप है कि दोनों युवक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े आतंकी शहजाद भट्टी के मॉड्यूल को चलाने वाले राणा हुनैन के संपर्क में थे।
वर्जन-
इस बारे में खुफिया विभाग टीम जांच-पड़ताल करने में लगी हुई है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। - रुपाली रॉय, सीओ खतौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed