फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dangle in Kasampur Khola

दंगल में पहलवानों ने लगाए दांव, कासमपुर खोला में हुई प्रतियोगिता

Mon, 10 Jul 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 10 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dangle in Kasampur Khola
दंगल में दांव लगाते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर के गांव कासमपुर खोला में आयोजित दो दिवसीय मेले के प्रथम दिन दूर दराज से आए पहलवानों ने दंगल में दांव लगाए। सोमवार को कई कुश्तियों का फाइनल मुकाबला होगा। रविवार को दंगल का उद्घाटन भाजपा नेता अर्जुन भड़ाना ने किया। 
विज्ञापन


गांव कासमपुर खोला में विगत वर्षोु की भांति मां दुर्गा मंदिर पर दो दिवसीय मेला लगा हुआ है। मेले में प्रथम दिन दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी। मेला परिसर में दंगल का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन करते हुए अर्जुन भड़ाना ने कहा कि कुश्ती देश का प्राचीन खेल है। इसके माध्यम से हम अपनी पुरानी परंपराओं को कायम रख सकते हैं।
विज्ञापन


पहलवान अभिषेक नंगला खेपड़ ने गौरव बागपत, कपिल पिपलहेड़ा ने आबिद राजपुर, मोनू कासमपुर खोला ने ऋतिक गणेशपुर, इमरान मेरठ ने राजा बिजनौर को चित किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डॉ. समय सिंह और मनोज कुमार रेफरी रहे। व्यवस्था में पूर्व प्रधान रामसिंह, उनेंद्र कुमार रणधावा, विनोद कोहली, मदनपाल सिंह, ध्यान सिंह, अजब सिंह, जोगेंद्र कुमार, दिमाग सिंह, सुखपाल, कपिल कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed