{"_id":"60b3ded28ebc3e40c84098f6","slug":"damage-to-mango-crop-due-to-thunderstorms-muzaffarnagar-news-mrt5405745193","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी बारिश से आम की फसल को हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी बारिश से आम की फसल को हुआ नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी बारिश से आम की फसल को हुआ नुकसान
मुजफ्फरनगर। झमाझम बारिश और आंधी के कारण शनिवार देर रात जिले में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से मार्ग बाधित हो गया। बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी में आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि सुबह मौसम साफ हो गया और दिन में लोगों को फिर से गर्मी का अहसास हो गया। जिले में 6.0 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई। शनिवार की रात 12 बजे के बाद अचानक मौसम खराब होना शुरू हुआ। आकाश में बादल छाए और तेज हवा चलने लगी। एक बजे तक तेज हवाओं ने आंधी का रूप धारण कर लिया। आंधी के चलते ही शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आंधी के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई। रात्रि में छतों पर सोने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए। आंधी-तूफान से बागों में तैयार आम की फसल का भारी नुकसान हुआ है। काफी आम तेज आंधी में नीचे गिर गए हैं। इस समय आम की स्थिति ऐसी है कि वह गदराया नहीं है जो पक सके। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया का कहना है कि हमारे जिले में आम के बाग का क्षेत्रफल काफी कम है। नुकसान तो है पर इतना अधिक नहीं है कि बागवान उबर न सके।
शहर में पूरी रात गुल रही बिजली
मुजफ्फरनगर। रात में आंधी-तूफान से पूरे शहर की जनता अंधेरे में रही। विद्युत विभाग की टीम ने आंधी और बारिश के बाद रात ही काम किया। नुमाइश कैंप का 250 केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया, जिसे ठीक कराया गया। मिमलाना रोड पर तारों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए। शामली रोड पर भी बिजली के तार टूटकर गिर पड़े। पूरी रात शहर के कई मोहल्लो में बिजली नहीं आ सकी। जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात में चले अभियान के बाद सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर की विद्युत आपूर्ति सुचारु हो पाई। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि रात में बारिश के बाद से ही विभाग की टीमों ने काम शुरू कर दिया था। सुबह तक पूरे शहर में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
कई स्थानों पर जलभराव हुआ
मुजफ्फरनगर। रात्रि में बरसात होने से शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। कच्ची सड़क, मदीना चौक, जनकपुरी में जलभराव हुआ। जॉट कालोनी में सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क पर कीचड़ होने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में परेशानी हुई।