{"_id":"57f557204f1c1baf2726fde0","slug":"dakaiton-ki-giraftari-ke-liye-thana-ghera","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने डकैतों की गिरफ्तारी के लिए थाना रतनपुरी घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने डकैतों की गिरफ्तारी के लिए थाना रतनपुरी घेरा
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 06 Oct 2016 03:40 PM IST
विज्ञापन
थाना घेरते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में भाकियू ने डकैती का सही खुलासा करने और थानेदार को हटाए जाने की मांग को लेकर थाने में धरना-प्रदर्शन किया। एसपी देहात राकेश जौली और राकेश टिकैत भी धरने पर पहुंच गए।
भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत एवं ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ता एकत्र होकर थाना रतनपुरी पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गेट पर ही रोक दिया। जिससे गुस्साए कार्यकर्ता गेट पर ही धरना देकर बैठ गए। टकराव की स्थिति से निपटने के लिए थाने में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
धरने पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांव मंडावली खादर में पांच सितंबर को प्रधानाध्यापक सुरेंद्र के यहां दो दर्जन बदमाशों ने लाखों रुपयों की डकैती डाली थी। इस डकैती की सही जांच कर आरोपियों को जेल भेजा जाए और एसओ अपना व्यापार ठीक रखें।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने एसओ को थाने से हटाने जाने की भी मांग की। धरने की सूचना पर एसपी देहात राकेश जौली और सीओ बुढ़ाना सुधीर तोमर भी थाने पहुंचे। कुछ देर बाद भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत धरने पर पहुंच गए।
प्रतिनिधिमंडल को एसपी देहात ने आश्वासन दिया कि सहीं जांच-पड़ताल कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। ताहिर भनवाड़ा, डॉ प्रमेंद्र ढाका, विकास शर्मा, अनुज बालियान, नीरज पहलवान, योगेश, सुधीर, मनीष, दुष्यंत, बिजेंद्र बालियान, सुनील भैंसी, संदीप आदि मौजूद रहे।