फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dak Kanwariya dies of heart attack

हार्ट अटैक से डाक कांवड़िया की मौत

Tue, 26 Jul 2022 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dak Kanwariya dies of heart attack
हार्ट अटैक से डाक कांवड़िया की मौत
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। हरियाणा के डाक कांवड़ियों की टोली के एक सदस्य की छाती के तेज दर्द होने के कारण हालत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में उसे कस्बे की सीएचसी पर भर्ती कराया गया। सीएचसी पर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने युवक की मौत का कारण हार्टअटैक होना बताया है।

हरियाणा के रोहतक के गांव सांपला का रहने वाला नरसिंह (32) पुत्र भोला डाक कांवडियों की टोली के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेने गया था। टोली गंगाजल लेकर सोमवार को वाया बुढ़ाना रोहतक जा रही थी। नरसिंह कैंटर में बैठा हुआ था। बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर बायवाला पुलिस चौकी के पास अचानक उसके सीने में तेज दर्द हो गया। उसके साथी उसे कस्बे की सीएचसी पर ले गए। सीएचसी पर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के साथियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। गमगीन माहौल में डाक कांवडियों की टोली मृतक के शव को अपने साथ रोहतक ले गई। पोस्टमार्टम करवाने से परिजनों व साथियों ने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed